नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंद और स्वागत है। आज मंगलवार को बेंगलुरू में स्पेशल 26 दलों की महाबैठक में महामंथन होगा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता बैठक शुरू हो गई है। देशभर की निगाहें इस बैठक पर टिकीं हैं। अब देखना यह है कि इस महामंथन से किस तरीके का अमृत निकलता है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से महामुकाबले के लिए कितनी कारगर और सटीक रणनीति बनाने में कामयाब होते हैं।
‘INDIA’ करेगी ‘NDA’ से मुकाबला
विपक्षी दलों की बैठक में तय हुआ है कि अब उनके गुट का नाम ‘INDIA’ होगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यह विपक्षी गुट पहले UPA के नाम से जाना जाता था। अब यह तमाम विपक्षी दल INDIA गठबंधन का हिस्सा होंगे। इस INDIA की फुल फॉर्म ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस’ रखी गई है।
बेंगलुरू में चल रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मुझे खुशी है कि 26 पार्टियां एकजुट होकर काम करने के लिए मौजूद हैं। अभी हम सबकी मिलकर 11 राज्यों में सरकार है। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें बाहर कर दिया।
खड़गे ने कहा, भाजपा अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य की दौड़ लगा रहे हैं। उन्हें डर है कि जो एकता उन्हें यहां दिख रही है, उसका नतीजा अगले साल उनकी हार होगी। हर संस्था को विपक्ष के खिलाफ हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, इस बैठक में हमारा इरादा अपने लिए सत्ता हासिल करना नहीं है। यह लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।
बेंगलुरु में बिहार के सीएम नीतीश के खिलाफ लगे पोस्टर


