Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सरधना में एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या

  • ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुआ था मामूली विवाद, परिजनों में मचा कोहराम
  • हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के भामौरी गांव में रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद में एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आईटीबीपी के जवान ने अपने भाई व पिता के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया। जंगल में डेयरी पर पहुंचे युवक के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

परिजन युवक को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में तबाड़तोड़ दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

13 15

कोतवाली क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी 24 वर्षीय मोहित पुत्र अनिल एलएलबी का छात्र था। बीते बुधवार की शाम को वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। गांव में ही ट्रैक्टर खड़ा होने के कारण रास्ता बाधित था। ट्रैक्टर हटाने को लेकर मोहित की कहासुनी हो गई थी। तब तो ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था। गुरुवार सुबह मोहित गांव के बाहरी छोर पर स्थित अपनी डेयरी पर गया था।

जहां पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे दबोच लिया। आरोपियों ने युवक के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर किसान उस ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने देखा कि मोहित लहूलुहान हालत में पड़ा है। परिजन आनन-फानन में युवक को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की और आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन सभी हत्यारोपी फरार मिले। जांच के लिए डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। सीओ शिव प्रताप सिंह पहले अस्पताल और फिर घटनास्थल पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

14 15

इस संबंध में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्योपियों की तलाश में दबिश जारी है। एक हत्यारोपी आईटीबीपी का जवान बताया जा रहा है।

योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या

आरोपियों ने मोहित की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की। गुरुवार सुबह आरोपी पहले ही डेयरी के पास घात लगाए हुए थे। हत्यारोपी हथियारों से लैस थे। यानी युवक की हत्या करने के इरादे से ही निकले थे। हत्यारोपियों को पता था कि सुबह के समय मोहित डेयरी पर जाता है। उसकी फायदा उठाते हुए आरोपियों ने पूरी योजना के साथ युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

छोटी वजह पर युवक की हत्या पर सवाल

प्राथमिक जांच में पुलिस के सामने आया है कि बुधवार की शाम को मोहित की हत्यारोपी पक्ष से रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी हत्या की गई है। मगर सभी के मन में यही सवाल आ रहा है कि इतनी बात में हत्या करना हजम होने लायक नहीं है। पुलिस को भी लग रहा है कि हत्या के पीछे अन्य बड़ी वजह भी रही होगी। पुलिस सभी मुद्दों पर गहनता से जांच कर रही है।

इकलौता पुत्र था मोहित

मोहित के पिता अनिल किसान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मोहित बहुत की सीधा साधा लड़का था। किसान अनिल के एक ही संतान मोहित था। अन्य कोई बच्चा नहीं है। परिवार मोहित को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाना चाहता था। फिलहाल व एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र था। मगर किसी को नहीं पता था कि जीवन पलटा लेगा और इकलौता चिराग भी बुझ जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img