जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी जनपद को नई दिशा देने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि यह बैंकों की सहायता के बिना संभव नहीं है। विकास भवन सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बैंक द्वारा आयोजित ग्राहक आउटरिच कार्यक्रम में डीएम ने विभिन्न बैंकों द्वारा अनुमन्य 150 लाभार्थियों को 6.13 करोड रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये।
कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत बैंक के व्यवसायिक प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र भी दिये गये। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बिजनौर कृषि क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। आज बिजनौर के कृषि उत्पादो की विदेश में मांग बढ़ रही है। कृषि क्षेत्र के उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिजनौर प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बैंक आज ग्राहकों तक स्वयं पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी को कोई समस्या है तो वह अवगत कराए। समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को आवेदक व ग्राहकों की अधिक से अधिक सेवा करने के लिये कहा।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

