Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मुंबई में लोकल ट्रेनो ने फिर पकड़ी रफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार (28 अक्तूबर) से सभी लोकल ट्रेनें चलने जा रही हैं। पहले की तरह ही सभी ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें कोरोना संक्रमण के कारण रोक दी गईं थी। लगातार घट रहे मामलों को देखते हुए सभी ट्रेनों को पहले की तरह पूरी क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया गया है।

राज्य सरकार ने यात्रा करने वाले लोगों और सभी स्टाफ से टीका की दोनों खुराक लेना अनिवार्य कर दिया है। दोनों खुराक लेने वालों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान तेजी से किया जा रहा है। इससे पहले अगस्त महीने में उन लोगों को मुंबई लोकल की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक के बाद से 14 दिनों का अंतराल पूरा कर चुके थे। उन्हें स्मार्टफोन, वार्ड कार्यालयों और उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से सर्टिफिकेट प्राप्त करना था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img