Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की छठी सूची जारी, पांच उम्मीदवारों का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया गया है।

सूची में राजस्थान की अजमेर सीट से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा तमिलनाडु की तिरुनलवेली लोकसभा सीट से एडवोकेट सी. रॉबर्ट ब्रूस को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीते दिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।

11 13

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img