Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

त्रियोदशी लगते ही शुरू हुआ महादेव का अभिषेक

  • गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, खूब गूंजा बम-बम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: औघड़नाथ मंदिर हर-हर महादेव और बोल बम, बम-बम के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। शाम को 4 बजकर 16 मिनट के बाद त्रयोदशी शुरू हो गई, जिसके बाद बाबा का अभिषेक उत्साह से कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने किया। सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण तड़के से अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगीं। दिनभर बाबा के अभिषेक को श्रद्धालु कतारबद्ध रहे। औघड़नाथ मंदिर में सुबह चार बजे से अभिषेक शुरू हुआ जो दिनभर चला।

23 20

गली-मोहल्लों में भी श्रद्धा और उत्साह से भगवान आशुतोष का अभिषेक किया गया और बाबा औघड़नाथ के दर्शन किए। सुबह से ही भोलेनाथ के भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर लंबी कतारों में लगे रहे। मंदिर में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति की ओर से अलग-अलग लाइनें लगाई गईं। कोरोना के चलते दो साल श्रद्धालु महादेव के अभिषेक को श्रद्धालु तरस गए थे।

25 21

ऐसे में इस बार श्रद्धा का वेग उफान पर है। मुख्य पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि श्रावण मास और विशेष रूप से भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है। मंदिर समिति के 30 पदाधिकारी और 70 अन्य साथियों को वालंटियर्स मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चंदन घिसकर और लोटे में जल लेकर श्रद्धालुओं ने बाबा का अभिषेक किया।

24 20 29 18

वहीं नगर निगम परिसर स्थित झारखंडी महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा में सोमवार को श्रद्धालु झूम उठे। आचार्य गोपाल शास्त्री, मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. सुबोध गर्ग ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा का भव्य शृंगार कर अनुष्ठान किया गया।

27 18 28 17

सदर स्थित बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी हरीश चंद्र जोशी ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। बाबा के अभिषेक को दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अभिषेक कर मंगलकामना की। बुढ़ानागेट स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में बाबा का शृंगार महाकाल की तर्ज पर किया गया और महाआरती हुई।

जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

सरधना: श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। नगर के अलावा देहात में भी शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

इस दौरान पुलिस सुरक्षा भी कड़ी रही। सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान बोल बम भोले बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। महिलाओं ने मंदिरों में पूजा पाठ करने के बाद जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।

30 15

नगर में प्राचीन महादेव मंदिर व रामतलैया मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी शिवालयों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की दस्तक शुरू हो गई थी। मंदिर के बाहर पुलिस व्यवस्था भी कड़ रही। नगर के सभी मंदिर के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहा। वहीं देहात में दबथुवा, मानपुरी, कपसाड़, सलावा, कुशावली, खेड़ा, रार्धना आदि गांवों के मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img