Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Farmers Mahapanchayat : किसानों की आज खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल करेंगे संबोधित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत में किसानों का समूह लगातार बढ़ा जा रहा है। भारी संख्या में किसान आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं, मंच से विभिन्न किसासन नेता अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। इस महापंचायत में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे।

किसानों के जत्थे लगातार खनौरी बॉर्डर की ओर बढ़ रहे

बताया जा रहा है कि,महापंचायत में पंजाब और हरियाणा से किसान बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। जींद की ओर से भी किसान जत्थे के रूप में लगातार खनौरी बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल किसान नेताओं का मंच से संबोधन जारी है। एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों के हक और अधिकार, और आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। कई संगठनों के नेता सरकार पर दबाव बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान कर रहे हैं।

गुरमीत​ सिंह ने कृषि मंत्री से की ये अपील

दरसअल, किसानों और केंद्र के बीच गतिरोध खत्म करके बातचीत शुरू की जाए। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने केन्द्रीय कृषि मंत्री से यह अपील की है। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र ही किसानों को बातचीत के राजी कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ नई मंडीकरण नीति को लेकर बैठक की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img