Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

महाराणा प्रताप की 482 जन्म जयंती धूमधाम से मनाया

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश ने वीरता शौर्य, त्याग और पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप की 482 जन्म जयंती धूमधाम से मनाया। लखनऊ के हुसैनगंज चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों और तमाम क्षत्रिय संगठनों के लोगों ने पुष्पांजलि और माल्यार्पण करके महाराणा प्रताप को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, वर्तमान विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश सिंह, सदस्य विधान परिषद यशवंत सिंह, अंगद सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, लोक अधिकार मंच के संयोजक अनिल सिंह, पूर्व सदस्य विधान परिषद रंजीत सिंह, शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सहित हजारों लोगों ने महाराणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी उमाशंकर सिंह कुशवाह जाकेश सिंह प्रदेश महासचिव यूपी सिंह हरिओम सिंह राम नायक सिंह प्रेम प्रकाश सिंह अरविंद मोहन सिंह धनंजय सिंह राणा कुमार गौरव सिंह सूरज सिंह रणविजय सिंह अरुण सिंह जितेंद्र सिंह अंजनी सिंह सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img