Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र विधानसभा: स्पीकर पद पर भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर विजयी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं स्पीकर के चुनाव में एक बार फिर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राजन सालवी को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा की तरफ से युवा नेता और पहली बार विधायक चुने गए राहुल नार्वेकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस चुनाव में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तरफ से व्हिप जारी किया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, यह हम पर लागू नहीं होता।

स्पीकर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर की जीत लगभग तय

विधानसभा में स्पीकर के चुनाव के लिए हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान स्पीकर ने सत्ता पक्ष के एक-एक विधायकों का मत लिया। जिसमें भाजपा के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को 164 मत मिले हैं। राहुल नार्वेकर की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, अभी विपक्ष के एक-एक विधायकों का मत लिया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नहीं किया मतदान

समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर के खिलाफ मतदान से परहेज किया। उसके दोनों विधायक अबू आजमी और रईस शेख मतगणना के दौरान बैठे रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img