- धूमधाम से मनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती व महर्षि वाल्मिकी पर मंदिर में पूजा अर्चना
- डीएम व अन्य अधिकारियों ने मंदिरों में पहुंचकर की पूजा अर्चना, सुबह के समय मंदिरों में हुए रामायण पाठ
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जनपदभर में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं व शिक्षण संस्थाओं में उनको याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वहीं महर्षि वाल्मिकी को याद किया गया और मंदिरों में सुबह के समय पूजा अर्चना कर रामायण पाठ किया गया। डीएम ने अधिकारियों के साथ बागपत के पक्काघाट मंदिर में महर्षि वाल्मिकी की पूजा अर्चना की।
कलक्ट्रेट सभागार में भारत की एकता और अखंडता के प्रतिक आधुनिक भारत के निर्माता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष प्रथम गृह मंत्री/उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर डीएम शकुन्तला गौतम ने चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी राम नयन, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार आदि रहे। वहीं एसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। वहीं विकास भवन में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी व डीडीओ हुबलाल ने भी राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विक्रम त्यागी, रवि चौधरी, नरेन्द्र चौहान, मूलचंद शर्मा, किरण रानी, गुलाब आदि मौजूद रहे।

सपाईयों ने सरदार पटेल व वाल्मिकी को याद किया
नगर के सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मिकी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव को उनकी जयंती पर याद किया। संचालन विवेक वर्धन शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि व भारतीय संस्कृति के सूत्रधार और संस्कृत रामायण के रचयिता के रूप में याद किया।

लौह पुरुष सरदार पटेल को भारत में राष्ट्र भावना जागृत करने वाले व स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों को भारत में विलय करने तथा देश की एकता व अखंडता बनाए रखने वाला नेता, आचार्य नरेंद्र देव को महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध शिक्षाविद के रूप में याद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉक्टर सीमा यादव, जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ नगेंद्र सिंह, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, रविंद्र नैन, संजय डीलर, अब्दुल वाहिद कुरेशी, सतीश वाल्मीकि, जियाउद्दीन चौधरी, जरीफन, बिलकिस, खुर्शीदा, हरपाल तोमर, ठाकुर विक्रम सिंह, डॉक्टर राधेश्याम सिंह, धर्मपाल दीक्षित, कर्मवीर प्रधान, रॉकी देवधर, संगीता, कोमल, कविता, नीरज शर्मा आदि रहे।
वहीं गुर्जर महासभा ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर याद किया और वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने 562 रियासतों का भारत में एकीकरण का फैसला सबसे बड़ा रहा है और हमेशा देश के हित में कार्य किया है। अंग्रेजों को भी अपने सामने झुकने को मजबूर कर दिया था।
इस दौरान अध्यक्ष करतार पहलवान, कृष्णपाल सिंह, प्रमोद धामा, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, रमन चौधरी, देवेन्द्र, श्योराज सिंह, योगेन्द्र, लीलू प्रधान, विकास, संजय, श्याम सुंदर भाटी, डा. करतार सिंह, सुरेन्द्र प्रधान आदि। वहीं रालोद कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, महर्षि वाल्मिकी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उनको याद किया।
मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को 562 रियासतों को खत्म कर एक सूत्र में बांधने का कार्य किया था। महर्षि वाल्मिकी रामायण के रचियता थे और समाज के लिए काफी कार्य किया। इंदिरा गांधी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर रामपाल प्रधान, प्रमोद शर्मा, कृष्णपाल, कंवरपाल हुड्डा, अमर सिंह, रणकौशल, सचिन पंडित, कृष्णा शर्मा, धीरज, अनिरूद्ध शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर प्राचार्य डा. अनिल चौहान, आडिटर जयपाल प्रधान, दिनेश प्रधान, धारा सिंह, डा. विद्योत्मा, डा. अरविंद वर्मा, डा. तरूण चौहान, डा. सुनील चौहान, संजय, डा. पूनम चौहान, डा. राजीव चौहान, डा. बबली, डा. विकास शर्मा, कमल, रश्मि, अनुपमा, डा. उमलेश आदि रहे।
कचहरी परिसर में महेन्द्र बंसल एडवोकेट के चैंबर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह तोमर, महेन्द्र बंसल, जयवीर सिंह तोमर, नरेन्द्र पंवार, नीरज, मुनेन्द्र राणा, हरीश चौधरी, आजाद धामा, जसपाल राणा, इंद्रपाल गुर्जर, संजय पंवार, अतुल प्रशांत त्यागी, अमित तोमर, सम्मी, सुनील, जावेद महकार भाटी, कपिल, सोहनपाल, इंद्रपाल आदि।
नेहरु युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया
नेहरू युवा केंद्र बागपत द्वारा युवाओं में एकता, सद्भाव एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करने के उद्देश्य से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। युवाओं को राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़ाने एवं समाज से सभी पृथकतावादी ताकतों का प्रतिकार करने की शपथ भी दिलाई गयी।

वहीं यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पंवार व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गुलफाम मालिक एवं अजय के निर्देशन में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में मोंटी प्रथम, सनी द्वितीय तथा अक्षय तृतीय स्थान पर रहे। पीटीआई संजीव शर्मा ने विचार रखे।
महर्षि वाल्मिकी जयंती पर पूजा की अर्चना
खट्टा प्रहलादपुर गांव में वाल्मिकी मंदिर पर महर्षि वाल्मिकी जयंती पर कार्यक्रम किया गया। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि वह कैसे डाकू रत्नाकर से महर्षि बना जा सकता है। महर्षि बनकर रामायण जैसे विश्व के अनमोल ग्रंथ को लिखा।
आज हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सदमार्ग पर चल सकते है। इस मौके पर प्रधान राजू, लवकुश दाहिमा, लवनेश कुमार, राकेश शाह, जयप्रकाश, सोनू, टिंकू चौधरी, टटीरी नगर पंचायत चेययरमैन विनोद कुमार, तरूण शर्मा, मनोज शर्मा, तुषार, कृष्णवीर, अश्विनी मानव, बिजेन्द्र आदि।

