Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

पेपर लीक कांड का मुख्य अभियुक्त सलाखों के पीछे

  • एसटीएफ मेरठ यूनिट ने नोएडा से दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ मेरठ यूनिट ने बुधवार को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उसकी गिरफ्तारी को एसटीएफ की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है।
वर्तमान में वह भरतनगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था।

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पेपर लीक कांड को लेकर कंकरखेड़ा थाना में दर्ज केस क्राइम 166/24 अन्तर्गत धारा 420, 467, 468, 471, 120-2, 3, 7, 8, 9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में वांछित चल रहा था। एक सूचना के आधार पर उसको दबोच लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद जो जानकारी सामने आयी है, उसको लेकर एसटीएफ वाले भी हैरान है।

11 3

फिलहाल एसटीएफ के सूत्रों ने केवल इतनी जानकारी दी है कि राजीव नयन एंड गिरोह ने जिस शातिराना तरीके से पेपर लीक कांड को अंजाम दिया है, वो वाकई हैरान करने वाला है। एसटीएफ के अफसर भी मान रहे हैं कि यदि इस साजिश को यह गिरोह सफलता पूर्वक कामयाब कर देता तो ऐसे कई युवाओं का नौकरी का सपना टूट जाता जो मेहनत के बूते पर परीक्षा में उत्तीर्ण होकर शरीर पर खाकी सजाना चाहते हैं।

एएसपी एसटीएफ ने बताया कि राजीव नयन के भी तार भी पेपर लीक कांड के अन्य आरोपियों की तरह ही गुरुग्राम के रीवा के रिसॉर्ट से जुडेÞ थे। पूछताछ में प्रकाश में आया है कि गुरुग्राम में मोटी रकम लेकर अभ्याथियों को पेपर पढ़वाने वालों में मदद करने वालों में पेपर लीक कांड़ इस मुख्य सरगना या कहें मास्टर माइंड की प्रमुख भूमिका थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img