Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

दुस्साहस: सील तोड़ी, चल रही अवैध दुकानों पर लिंटर डालने की तैयारी

  • रोहटा रोड कब्रिस्तान के पास चल रहा दुकानों का अवैध निर्माण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जैसे ही आचार संहिता लगी ठीक वैसे ही अवैध निर्माणकर्ता बेलगाम हो गए है। रोहटा रोड कब्रिस्तान के पास जिन दुकानों पर मेरठ विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों ने सील की कार्रवाई की थी, उन दुकानों पर ढुला बांधकर लिंटर डाला जा रहा है। एक तरह से प्राधिकरण के इंजीनियरों ने लगता है अवैध निर्माण को खुली छूट दे दी है, तभी तो यह हाल है कि रोहटा रोड पर बाएं और दाएं दोनों तरफ अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। रात के अंधेरे में भी अवैध निर्माण के काम चल रहे हैं। इंजीनियरों की मिली भगत से ये तमाम निर्माण कार्य चल रहे हैं।

09 3

रोहटा रोड स्थित कब्रिस्तान से सटकर चार दुकानों का निर्माण कर दिया गया था, जिस पर मेरठ विकास प्राधिकरण की तरफ से सील लगा दी गई थी। अब दो दिन से सील को अवैध निर्माणकर्ता ने उतार कर फेंक दिया है और दुकानों पर लिंटर डाला जा रहा है। ये अवैध निर्माणकर्ता का दुस्साहस ही कहा जाएगा कि सील के बावजूद अवैध निर्माण कैसे करने दिया? हालांकि मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने प्रवर्तन की मीटिंग में इंजीनियरों को दो टूक कहा था कि ध्वस्तीकरण तो आचार संहिता के लागू रहने तक नहीं होगा,

लेकिन उसके बाद इन अवैध निर्माण पर सील और उसके अलावा यदि कोई सील तोड़ता है तो थाने में एफआईआर दर्ज करने का भी कम करें। आचार संहिता हटने के बाद में तमाम अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए भी कहा था। अब मेरठ विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों ने अवैध निर्माणकर्ता से सेटिंग कर निर्माण को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। इन दुकानों लिंटर डाला ही जा रहा है, साथ ही गॉडविन स्कूल से ठीक पहले लेफ्ट हैंड पर व्यापक स्तर पर काम्लेक्स बनाने का निर्माण चल रहा है। कॉम्पलेक्स में दो दर्जन से ज्यादा दुकानों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

ग्राउंड स्तर पर ये अवैध निर्माण करने के बाद प्रथम मंजिल पर पहुंच गया है। इस तरह से व्यापक स्तर पर अवैध निर्माण आचार संहिता के दौरान किए जा रहे हैं, लेकिन इंजीनियर रोकने की बजाय अपना सेटिंग का खेल खेल रहे हैं। यही वजह है कि जो अवैध निर्माण अब तक रुके हुए थे, उनका काम तेजी से चल रहा है। जोनल अधिकारी अर्पित यादव को भी इन अवैध निर्माण की शिकायत की गई,

10 1

लेकिन उसके बावजूद ये निर्माण कैसे बन गए? ये बड़ा सवाल है। इसको कोई रोकने टोकने वाला नहीं है, ऐसा लगता है। एक तरह से प्राधिकरण के इंजीनियरों से सेटिंग से ये अवैध निर्माण चल रहे हैं। यही नहीं, निर्माण को पूरा कर फिर पुताई कर पुराना दर्शाने का भी काम भी किया जा रहा है।

मेडा के जेई की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कंकरखेड़ा: एरा स्पेन कॉलोनी में एक युवक अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहा था। जिसके बाद मेडा की टीम ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सील लगा दी थी, लेकिन युवक ने सील तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। मेरठ विकास प्राधिकरण में अवर अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें जानकारी मिली थी कि कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाइवे स्थित एरा स्पेन कॉलोनी में आलोक पालीवाल अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहा है। सूचना मिलने के बाद मेडा की टीम मौके पर पहुंची थी। जहां मेडा के अधिकारियों ने अवैध निर्माण नहीं करने की बात कही थी।

वहीं, अवैध रूप से निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। चेतावनी के कुछ दिन बाद दोबारा से युवक ने अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। जिसके बाद मेडा की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए सील लगा दी थी। अवर अभियंता का आरोप है की युवक सील तोड़कर निर्माण कार्य कर रहा था। जिसके बाद अवर अभियंता ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

अब इनके खिलाफ कौन करेगा कार्रवाई ?

क्षेत्र में सरधना रोड पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को शायद यह अवैध निर्माण नहीं दिखाई दे रहे। जहां देश के प्रमुख नेताओं का बोर्ड निर्माण के सामने लगाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। शिव चौक से सरधना चौपला हाइवे तक कई जगह अवैध निर्माण किये जा रहे हैं, लेकिन मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की सांठगांठ के चलते इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img