Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

मैनपुरी: आज रविवार को थाना कुर्रा क्षेत्र में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार लखनऊ से आगरा की तरफ माइल स्टोन 97 किमी पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे चार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी की मौत हो चुकी थी।

जेब में मिले आधार कार्ड से मृतकों की पहचान जिसान पुत्र अब्दुल, आदिल निवासी रामनगर लाइन गार्डन रिच कोलकाता, अमन हसन पुत्र नौसाद के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img