नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तराखंड से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक विश्वनाथ सेवा बस, जो घनसाली के घुत्तू से देहरादून जा रही थी, नागनी और आमसेरा के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 यात्री घायल हुए हैं।

