Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोपी एक युवक को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र नागर के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ और गोकशी, चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 25/26 अक्टूबर 2025 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक रामपुर मनिहारान अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम कल्लरपुर के पास रजवाही की पटरी पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान ग्राम कल्लरपुर की दिशा से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।संदिग्ध प्रतीत होने पर जब पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, तो दोनों व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे मोटरसाइकिल फिसल गई और एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नासिर कुरैशी पुत्र अशरफ कुरैशी निवासी इमलीतला ढोली खाल, थाना कुतुबशेर के रूप में हुई है। घायल नासिर को पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व तीन जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी मु.अ.सं. 500/2025 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम के तहत नामजद है।थाना प्रभारी सतेंद्र नागर ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में जंगल क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img