Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश पर तीनों की पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।इस क्रम में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 695 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन के निर्देशन में की गई।

थाना मण्डी पुलिस की कार्रवाई

थाना मण्डी पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंडी समिति परिसर स्थित कूड़ा घर के पास से शादाब उर्फ शब्बू को दबोच लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 195 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना मण्डी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के नशे के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

थाना कुतुबशेर पुलिस की कार्रवाई

वहीं थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फईम पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबनी कब्रिस्तान के रास्ते से आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इस मामले में थाना कुतुबशेर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी का भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में एक्साइज एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर

एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि “ऑपरेशन सवेरा” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त किया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here