Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

मेरठ में बड़ी घटना, पूर्व बसपा विधायक के कोल्ड स्टोरेज में धमाका, 7 की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज शुक्रवार को दौराला थाना क्षेत्र में शिव शक्ति कोल्ड स्टोर में कार्य करने के दौरान ब्वॉयलर फटने से लेंटर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर 60 से अधिक मजदूरों के दबे होने की खबर है। साथ ही 7 के मौत की सूचना है। 30 से अधिक लोगों की खबर बताई जा रही है। ब्वॉयलर फटने से एरिया में अफरा तफरी का माहौल है। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

43 12

हादसे में सूरज, सुदेश, दयामलाल, काकाराम, रमेश, कालू, रिषिपाल, राज सिंह, पवन और यशपाल आदि घायल हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व विधायक की बेटी बोलीं- आज ही शुरू हुआ था काम

कोल्ड स्टोर के मालिक पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह की बेटी मनीषा अहलावत ने बताया कि कोल्ड स्टोर पर आज ही कर्मचारियों ने काम शुरू किया था। हादसे के बाद चंद्रवीर की तबीयत खराब हो गई है, जिसके कारण वह मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

Sanjiv Baliyan
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कई लेागों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज हो रहा है। 12 लाेग निकाले जा चुके हैं। मुआवजे के लिए सरकार से बात की जाएगी।

फिलहाल घटना स्थल पर कमिश्नर, आईजी, एडीजी से लेकर तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। राहत बचाव का कार्य जारी है। अभी तक 13 से 14 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

44 15

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद किसी गैस का रिसाव भी हुआ है, जिसकी चपेट में आकर वहां मौजूद कई मजदूर बेहोश हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे से निकाले गए कर्मचारियों को जिला अस्पताल, प्यारे लाल और एसडीएस ग्लोबल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।

45 12

मौके पर पहुंचे मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव, पूर्व विधायक संगीत सोम ने घटना की जानकारी ली। कोल्ड स्टोर पूर्व बसपा विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह का है। अभी तक प्रशासन ने इस बात को लेकर पुष्टि नहीं की है कि कितने लोगों की हादसे में मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं। अमोनिया का रिसाव होने से किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

46 13

वहीं अधिकारियों के निर्देश पर 2-3 जेसीबी मौके पर बुलाई गई है, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी है।

47 13

बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के थे और ये कल ही काम पर आए थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हैं। टीमों का कहना है कि मजदूरों को चिह्नित करने का काम बाद में किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पहले राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

49 13

वहीं मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ अलर्ट पर हैं। घायलों के लिए 20 बैड तैयार किए गए हैं। सीओ सिविल लाइंस के साथ तीन थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद है। एंबुलेंस को तेजी से निकालने के लिए सड़क पर भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है। तीन शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।

50 12

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img