Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

कानपुर में SGST की बड़ी छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

जनवाणी ब्यूरो |

कानपुर: आज शुक्रवार को देर रात्रि तक कर चोरी की आशंका में एसजीएसटी एसआईबी की टीमों ने कानुपर में केसर पान मसाला वितरक के तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। 15 से ज्यादा अफसरों की टीमों ने नयागंज, बगाही और ट्रांसपोर्टनगर में एक साथ कार्रवाई की। टीमों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। बड़े पैमाने पर स्टाक भी मिला है। देर रात टीमें जांच-पड़ताल करती रहीं।

संयुक्त आयुक्त एसआईबी शिविका सिंह की अगुवाई में तीन टीमों ने पान मसाला वितरक के नयांगज स्थित मुख्यालय, बगाही और ट्रांसपोर्टनगर स्थित गोदामों पर छापा मारा। दोपहर में कार्रवाई से यहां पर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यालय में अफसरों ने खरीद-बिक्री के दस्तावेजों का मिलान किया।

कच्चा माल, पैकिंग मैटीरियल के सप्लाई की जांच-पड़ताल टीमों ने की। बताया गया कि तैयार माल, कच्चा माल के स्टाक में भारी अंतर मिला है। डाटा एनालिसिस के बाद कार्रवाई की गई है। टीमों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। ई-वे बिल, आईटीसी आदि का मिलान देररात तक अफसर करते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img