Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Maharashtra News: मुंब्रा में बड़ा रेल हादसा, ठाणे जिले में चलती ट्रेन से गिरने से 3 यात्रियों की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जब भारी भीड़ के चलते चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम तीन यात्रियों की मौत हो गई। यह घटना ठाणे जिले के मुंब्रा स्टेशन के पास हुई, जहां भीड़भाड़ के कारण कुछ यात्री ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में कई अन्य घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन अत्यधिक भीड़ से भरी हुई थी और उसी समय बगल की पटरी से एक मेल या एक्सप्रेस ट्रेन भी गुजर रही थी, जिससे गिरने वाले यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने पीटीआई को बताया?

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने पीटीआई को बताया कि कसारा जा रही एक ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि कुछ घायल यात्री पटरी के किनारे पड़े हैं। ये यात्री मुंब्रा और दिवा स्टेशनों के बीच तेज गति से चल रही ट्रेन से गिर गए थे।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल रेलवे और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री किस ट्रेन से गिरे। ठाणे स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि कम से कम पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img