Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

जम्मू संभाग में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सात की मौत, पांच घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में बड़े हादसे की सूचना है। जिले में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ के छात्रू के चिनगाम इलाके में निजी टैक्सी वाहन टाटा सूमो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के जवान कार्य में जुटे हुए हैं। पांच अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img