Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

इस सीजनल फ्रूट से बनाएं आइसक्रीम, नोट करें यह रेसिपी…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। गर्मियों के मौसम में बड़े हो या बच्चे आइसक्रीम खाना तो सभी को पसंद होता है। आप घर पर ही सीजनल फ्रूट आम को लेकर मेंगो आइसक्रीम डिज़र्ट बना सकते है। तो आइये जानते है मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी के बारे में…

13

मैंगो आइसक्रीम सामग्री

  • आम के टुकड़े – 2 कप

  • कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप

  • दूध – 2 कप

  • नींबू रस – 1 टी स्पून

  • चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि

मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में आम के टुकड़ों और चीनी को सॉफ्ट होने तक पीस लें। मिश्रण को एक बाउल में निकालकर उसमें दूध, कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो एक एल्यूमिनियम के कंटेनर में इस मिश्रण को डाल दें।

14 1

अब कंटेनर को पन्नी से कवर कर 6-7 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस दौरान यह मिश्रण आधा सैट हो जाएगा। फिर इसे फ्रिज से निकालकर दोबारा मिश्रण को सॉफ्ट होने तक पीसें। जब सारा मिश्रण दोबारा पिस जाए तो इसे फिर से कंटेनर में डालकर पन्नी से कवर कर दें।

इस बार इसे फ्रिज में 10-12 घंटे के लिए रख दें। इस तरह से आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाएगी। जब यह हार्ड हो जाए तो सर्विंग बाउल में स्कूप कर आइसक्रीम निकाल लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img