Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Types Of Gujiya: होली पर बनाएं ये पांच तरह की गुजिया, मेहमान भी हो जाएंगे खुश, जानिए रेसिपी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हर्दिक स्वागत और अभिनंदन है। होली का त्योहार नजदीेक आते ही घरों में पकवान बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती है। महिलाएं पहले से प्लानिंग करना शुरू कर देती हैं कि कौन-कौन से पकवान कब बनाने हैं। होली पर कुछ खास पकवान होते है जो हर कोई बनाता है, इनमें से ही एक है गुजिया। ऐसे में हम आपको पांच अलग तरह की गुजिया के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि जब आपके घर मेहमान आएं तो उन्हें आपके घर की गुजिया सबसे अलग लगे।

मावा गुजिया

यदि आप हमेशा की तरह ही पारंपरिक गुजिया बनाना चाहती हैं तो खोया की गुजिया सबसे बेस्ट विकल्प है। इस गुजिया में मावा, ड्राई फ्रूट्स, नारियल और चीनी के मिश्रण से भरा जाता है। इसे घी में तलकर या बेक करके बनाया जा सकता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

चॉकलेट गुजिया

होली पर बच्चों के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो चॉकलेट गुजिया का चयन करें। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि देखने में भी अलग लगती है। इसमें मावा और ड्राई फ्रूट्स के साथ चॉकलेट मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।

नारियल गुजिया

ये गुजिया नारियल प्रेमियों के लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए मावा की जगह सूखा नारियल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह हल्की और हेल्दी भी होती है। इसका स्वाद मावा गुजिया से अलग होता है।

सूजी की गुजिया

अगर आप हल्की और क्रिस्पी गुजिया खाना पसंद करते हैं, तो सूजी (रवा) की गुजिया ट्राई करें। इसमें भुनी हुई सूजी, चीनी और मेवे मिलाकर भरावन तैयार किया जाता है। ये खाने में मावा गुजिया के जैसी ही लगती है।

गुलकंद गुजिया

सबसे अलग गुजिया तैयार करना चाहते हैं तो गुलकंद गुजिया एक बेहतर विकल्प है। ये बाकि गुजिया से काफी अलग स्वाद की होती है। इसे आप होली वाल दिन ही तैयार करें, तभी इसका स्वाद अच्छा लगेगा। तो बस इस होली पर इन अलग-अलग तरह की गुजिया बनाएं और त्योहार का आनंद लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img