Home Uttar Pradesh News Baghpat महिला सशक्तिकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया

महिला सशक्तिकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया

0
महिला सशक्तिकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया
बिनौली में ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते प्रभारी निरीक्षक बिनौली। 

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति के तहत थाना बिनौली पुलिस ने कस्बे के मेन बाजार, मुख्य मार्गो पर गश्त की। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक बिनौली रविंद्र सिंह ने मेन बाजार में ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और युवतियों से बातें भी की।

उनसे मोबाइल नम्बर शेयर करते हुए कहा कि अगर कोई भी फोन पर या सामने आकर अनावश्यक उत्पीड़न करें तो उसकी जानकारी शीघ्र उक्त नम्बर पर दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश नहीं किया जायेगा।