Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

मलाइका अरोड़ा ने किसे कहा ‘हां’?

CINEWANI


मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे तो हर ओर हैं, लेकिन अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। जी हां, कुछ समय पहले तक तो यही समझा जा रहा था। मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर करके कुछ ऐसा ही इशारा किया था। लेकिन अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी दूसरी पोस्ट में साफ कर दिया है कि वह ऐसा कुछ नहीं करने जा रही हैं। बल्कि उन्होंने ऐसा अपने नए प्रोजेक्ट से जुड़े ऐलान को लेकर किया था।

इस तरह मलाइका अरोड़ा को लेकर यह साफ हो गया है कि वह अर्जुन कपूर से शादी करने नहीं जा रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैंने हां कर दी है’। तस्वीर में मलाइका बिल्कुल वैसे ही शरमाती हुई नजर आ रही थीं, जैसे शादी की बात करते हुए कोई भी लड़की शरमाती है।

बस इसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, फैन्स को लगा कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कह दिया है। लेकिन उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में जानकारी दी, ’मैंने हां कह दी डिज्नी प्लस हॉटस्टार को अपने नए रियलिटी शो मूविंग विद मलाइका के लिए। जहां आप मुझे बहुत ही करीब से जान सकेंगे, उस तरह जैसे पहले कभी नहीं जाना होगा। यह शो 5 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।’ इस तरह उन्होंने अपने नए शो का ऐलान किया है।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img