Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

मल्लिका शेरावत ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए यह आरोप

मल्लिका शेरावत ने अपनी फिल्मों की तुलना की दीपिक पादुकोण की फिल्मों के साथ

फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया को अपने मेंटल टॉर्चर का आरोपी बताते हुए दिया बड़ा नयांत


डिजिटल फीचर डेस्क |

बॉलीवुड की अदाकारा मल्लिका शेरावत ने अक्सर अपने बोल्ड अंदाज वाली फिल्मों की वजह से चर्चा में आती है। वही इस बार मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया को अपने मेंटल टॉर्चर का आरोपी कहा है। मल्लिका शेरावत ने आपने इस बयान में दीपिका पदुकोण को भी घसीट लिया है। मल्लिका ने अपने फिल्मों की तुलना दीपिका पदुकोण की फिल्मों से की हैं।

फिल्म ‘मर्डर’ के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद हुए हंगामे को याद करते हुए मल्लिका शेरावत ने कहा, “जब मैंने ‘मर्डर’ की थी तो उस समय काफी हंगामा हुआ था। लोगों ने फिल्म में किस और बिकिनी सीन को लेकर कई तरह की बातें कही थीं।” इसके अलावा मल्लिका ने फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा, “मुझे आपको बताना चाहिए की किस तरह से फिल्म इंडस्ट्री के एक वर्ग और मीडिया ने मुझे मेंटली टॉर्चर किया था। ये लोग केवल मेरी बॉडी और ग्लैमर की बातें ही करते थे, एक्टिंग की नहीं। मैंने ‘दशावतारम, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन इनमें किसी ने मेरे एक्टिंग स्किल्स की बातें नहीं की। ‘

0000

बता दें कि इंटरव्यू में मल्लिका ने अपनी फिल्म ‘मर्डर’ की तुलना दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ से करते हुए यह बयान दिया है। उन्होंने कहा, “दीपिका पादुकोण’ ने जो गहराइयां में किया है, वह मैंने 15 साल पहले ‘मर्डर’ फिल्म में किया था। लेकिन उस समय लोगों की मानसिकता काफी छोटी थी।”

देखना ये है की मल्लिका शेरावत के यूं फिल्म इंडस्ट्री पर आरोप लगाना पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का क्या रिएक्शन होगा। हालांकि मल्लिका शेरावत जल्दी ही फिल्मों के वापसी करती नजर आएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img