Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बंगाल के झारग्राम में गरजीं ममता, जानिए क्या बोलीं दीदी ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चुनावी जंग जारी है। बुधवार को ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है। इसके अलावा असम में चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ कामाख्या मंदिर के दर्शन करने के लिए वहां पहुंचे।

मंदिर में दर्शन करने के बाद योगी यहां तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। वहीं तमिलनाडु चुनाव के लिए एमडीएमके ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है और भाजपा ने असम, तमिलनाडु और केरल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

रैली में बोलीं ममता- हमें कोरोना वैक्सीन नहीं मिल रही

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल के झारग्राम में चुनावी रैली कर रही हैं। इस रैली में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें कोरोना की वैक्सीन नहीं मिल रही हैं। यही नहीं ममता ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुशासन चला रही है। इसके अलावा ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि बंगाल को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है।

केरल कांग्रेस ने एनडीए छोड़ने का फैसला किया

केरल कांग्रेस के पीसी थोमस ने कहा कि केरल विधानसभा चुनाव के लिए हमें एक भी सीट नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एनडीए ने मुझसे पाला सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था लेकिन मैंने उन्हें बताया कि मेरी व्यक्तिगत समस्या है, मैं चुनाव पर ध्यान नहीं दे सकता।

पीसी थोमस ने कहा कि मेरे बेटे को कैंसर है और मुझे उसके इलाज पर ध्यान देना है। इसके अलावा पीसी थोमस ने कहा कि उन्होंने हमें अन्य सीटों से भी वंचित रखा, जिसके लिए हम अनुरोध कर रहे थे, इसलिए हमने एनडीए को छोड़ने का फैसला लिया है।

असम, केरल और तमिलनाडु के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु, असम और केरल विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

तमिलनाडु : एमडीएमके ने चुनावी घोषणापत्र किया जारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। चेन्नई में स्थित पार्टी मुख्यालय में एमडीएमके ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

कामाख्या मंदिर के दर्शन करने पहुुंचे योगी आदित्यनाथ

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी पहुंचे और वहां उन्होंने प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। बता दें कि योगी आदित्यनाथ आज यहां तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img