Home Coronavirus भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना संक्रमित

भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना संक्रमित

0
भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना संक्रमित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। तिवारी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का फीवर महसूस किया तो गुरुवार को टेस्ट कराया। मेरी  कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करा लें। मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुए होम आइसोलेशन में हूं।