जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: पुलिस ने थानाक्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में कई नलकूपों पर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए चोर के पास से चोरी किया गया सामान,चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण,चाकू व एक बोलेरो पिकअप बरामद की है। पकड़े गए चोर पर आधा दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर के जंगल में कई नलकूपों पर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बिरालसी चौकी प्रभारी जय सिंह नागर ने मुखबिर की सूचना पर स्वामी कल्याण देव स्कूल मंगनपुर के पास से शातिर चोर सद्दाम पुत्र फैयाज निवासी ग्राम भैसानी इस्लामपुर थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए चोर के बाद से नलकूपों से चोरी किया गया सामान, चोरी करने के उपकरण,अवैध चाकू एवं एक बोलेरो पिकअप बरामद की है पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान करते हुए जेल भेज दिया।
चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कई नलकूपो पर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है जिसमें चोरी किया गया सामान बरामद किया है पकड़े गए चोर के विरुद्ध आधा दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान कर जेल भेज दिया है।

