जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लखीमपुर खीरी में किसानों पर भाजपा मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी चढ़ा कर किसानों की हत्या करने के विरोध में कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर व उनके समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके सैकड़ों समर्थकों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई फिर अन्य यंत्र ग्रामीण क्षेत्र में कहीं लेकर गई है।
कलेक्ट्रेट पर कई और संगठनों ने भी प्रदर्शन किए। कई सपा नेताओं को पुलिस ने उनके ही घरों पर नजरबंद है कर लिया। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर किसानों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पहुंची थी।
उधर जिले भर में किसानों की हत्या के मामले में आक्रोश भड़क गया है जगह-जगह से प्रदर्शन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले फूंकने की खबरें आ रही हैं। पुलिस का हाई अलर्ट है इस वजह से जगह-जगह फोर्स तैनात कर दी गई है।

