Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

नव वर्ष के पहले दिन बाजार में उछाल, जानिए- शेयर मार्केट का हाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज साल 2021 के पहले कारोबारी दिन यानी एक जनवरी 2021 को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.70 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 47,872.03 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.25 फीसदी (35.30 अंक) ऊपर 14,017.10 के स्तर पर खुला।

आज 903 शेयरों में तेजी आई और 249 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 30 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मालूम हो कि एक जनवरी 2020 को सेंसेक्स 41,306.02 पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, टीसीएस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 51.02 अंक यानी 0.11 फीसदी की तेजी के बाद 47,802.35 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.60 अंक यानी 0.05 फीसदी ऊपर 13,989.40 के स्तर पर था।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 106.53 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 47639.69 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.23 फीसदी (31.70 अंक) नीचे 13950.30 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10.37 बजे सेंसेक्स 85.48 अंक ऊपर 47831.70 पर ता और निफ्टी 0.13 फीसदी ऊपर 14000.30 के स्तर पर पहुंच गया था।

31 दिसंबर 2020 के आखिरी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 5.11 अंक ऊपर 47751.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.20 अंक की बढ़त के साथ 13981.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img