Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति की हत्या का प्रयास

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: थाना क्षेत्र के ग्राम इनामपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास किया। पति के शोर मचाने पर परिजनों को आता देख प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित पति ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर पत्नी व उसके प्रेमी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

मंगलवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुचे ग्राम इनामपुरा निवासी रमजानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी का नगीना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रमजानी का आरोप है कि सोमवार रात्रि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया तथा प्रेमी के साथ मिलकर उससे जमकर मारपीट करते हुये गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

वह किसी तरह शोर मचाते हुये जान बचाकर घर से बाहर निकल आया।शोरशराबा सुनकर पहुचे परिजनों को देख प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया। उधर, परिजनों के सामने ही विवाहिता ने अपने पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया।प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी के अनुसार मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img