Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

  • दो दिनों तक जंगल में छिपी रही विवाहिता, पुलिस को दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता  |

देवबंद: विवाहिता को विक्षिप्त बताकर मारपीट करते हुए घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बुधवार को अपनी मां और बहन के साथ कोतवाली पहुंची किरण पुत्री धर्मवीर निवासी गांव मझौल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब चार वर्ष पूर्व उसका विवाह गांव भंयला कला निवासी प्रभात से हुआ था।

आरोप है कि तीन दिन पूर्व प्रभात ने उसके साथ जमकर मारपीट की और विक्षिप्त होने का आरोप लगाते हुए उसे घर से निकाल दिया। महिला के मुताबिक वह घर से निकलने के बाद उसे कुछ समझ नहीं आया और वह दो दिनों तक बडगांव के एक जंगल में छिपी रही। जंगल में घांस काटने आई महिलाओं ने उसे देखा और परिजनों को खबर दी।

पीड़िता की बहन और माता का कहना है कि दो दिनों तक घर से गायब रहने के बावजूद उसके पति व ससुरालियों ने न तो उसे ढूंडने की कोशिश की और न ही उन्हें इसकी सूचना दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img