Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

गांव बलधिया में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • परिजनों ने कानूनी कार्यवाही करने से किया इंकार

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: थाना क्षेत्र के ग्राम बलधिया में एक 30 वर्षीय विवाहिता ने गले मे चुनरी का फंदा लगा के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका के परिजनों ने पुलिस से किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में मातम पसरा है।

मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी संदीप पवार पुत्र किशनपाल का विवाह आठ वर्ष पूर्व पॉलशक्तिनगर निवासी शीतल पुत्री दिनेश के साथ हुआ था। पिछले करीब एक वर्ष से संदीप अपनी पत्नी के साथ क्षेत्र के ग्राम बलधिया में मकान बनाकर रह रहा था और उसने अपने मामा के साझे में पावर कोल्हू चला रखा था। इससे पूर्व सन्दीप नोयडा में प्राइवेट जॉब करता था।

कोल्हू लगाने के बाद शीतल पति को नोयडा नही भेजना चाहती थी। मर्तका के परिजनों के अनुसार गुरुवार को सन्दीप पत्नी के मना करने के बाद भी नोयडा चला गया था जिसके चलते शीतल मानसिक तनाव में थी। रात्रि में शीतल ने अपने दुप्पटे से फांसी का फंदा लगा पंखे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने रात्रि में ही इसकी सूचना पुलिस और मर्तका के मायके वालों को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मृतका के मायके और ससुराल वालों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया। मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय मासूम को रोता बिलखता छोड़ गई।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के अनुसार परिजनों ने मर्तका के गर्वभती होने की बात कही। जिसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img