Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: फतेहपुर सांपला देवड़ा गांव में नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

गंगोह निवासी 25 वर्षीय सीमा का विवाह छह महीने पहले फतेहपुर सांपला देवड़ा गांव निवासी टेंट का काम करने वाले राकेश के साथ हुआ था। शनिवार रात के समय सीमा का शव घर में ही दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। ससुराल के लोगों ने देखा तो उनमें चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद से पति पत्नी हंसी खुशी रह रहे थे। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ जारी है। मृतका के परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img