- रिश्तेदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
- अशलील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: एक विवाहिता के साथ उसके रिश्तेदार ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने विवाहिता की अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपियो ने विवाहिता को धमकी दी की यदि उसने इस संबंध में किसी से कुछ बताया तो वह उसकी वीडियो को वायरल कर देंगे।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शादीशुदा महिला हैं । उसकीेे अपने दूर के रिश्तेदार शामली निवासी युवक से जान -पहचान थी और वह अक्सर पीडिता से फोन पर बातें भी करता रहता था। आरोप है कि विवाहिता जब अपने मायके ग्राम नावला थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर में आई हुई थी, तो आरोपी युवक का उसके पास आया और ज़रुरी काम बताकर विवाहिता को मंसूरपुर बुलाया।
इस पर विश्वास करके विवाहिता आरोपी से मिलने के लिए मंसूरपुर पहुँच गई। आरोपी ने विवाहिता को अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है कि उसने प्रार्थिया को कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। विवाहिता बेहोश हो गई।
जब विवाहिता को होश आया तो उसने आपने आप को एक कमरे में पाया। विवाहिता को आरोपी ने बताया कि ये उसके रिश्तेदार का ग्राम बड़ौदा स्थित मकान है और तुम्हे घबराने की जरूरत नही हैं। बताया गया कि पीडिता ने काफी मिन्नते की कि वह शादीशुदा महिला हूँ और उसका घर बर्बाद हो जाएगा तुम मुझे वापस मेरे गांव छोड़ आओ, परन्तु आरोपी ने उसकी कोई बात नही सुनी और एक कमरे में बंद कर दिया और रात के करीब 9 बजे आरोपी अपने दो साथियों के साथ कमरे में आया और पीडिता को जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी पूरी रात रेप किया।
आरोपियों ने फोन से उसकी वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने सुबह पीडिता को जान से मारने की धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो तुझे जान से मार देंगे और उसका वीडियो वायरल कर देंगे। अपनी गाड़ी में बैठकर मंसूरपुर छोड़ आए।
आरोप है कि पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मंसूरपुर थाना पुलिस को की, परंतु पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने इस मामले में मंसूरपुर थाना पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं।

