Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

18 को बन रहा पुष्य नक्षत्र का मंगल संयोग

  • धनतेरस से कम नहीं होगा यह दिन, बाजार सजकर तैयार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: धनतेरस से पांच दिन और दीवाली से 6 दिन पहले यानि 18 अक्टूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्धि योग और साध्य योग बन रहा है। मंगलवार को मंगल पुष्य नक्षत्र में लोग पूरे दिन खरीदारी कर सकेंगे। नवरात्र और दशहरे के बाद अब धनतेरस व दीपावली पर बाजारों में जमकर धन वर्षा होगी।

कोरोना के कारण बीते दो सालों में बाजारों में त्योहारी सीजन में भी कम ही ग्राहकी रही थी, लेकिन इस बार कोई बंदिश नहीं है। सराफा, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स- इलेक्ट्रिकल्स, आॅटोमोबाइल सहित सभी सेक्टर में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। वहीं दिवाली से सात दिन पहले मंगलवार को पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इससे खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। दिनभर मंगल पुष्य नक्षत्र रहने से बाजार में रिकार्ड धनवर्षा होने की उम्मीद है।

इसके बाद बुधवार को भी कुछ देर रहने से उस अवधि में खरीदारी की जा सकती है। ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल ने बताया कि पहले पुष्य नक्षत्र को ज्योतिष शास्त्र में खरीदारी के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। 18 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस विशेष काल में आभूषण, वस्त्र, वाहन, खाद्य सामग्री आदि की खरीदारी बहुत लाभकारी मानी जाती है।

19 अक्टूबर, बुधवार को भी पुष्य नक्षत्र कुछ समय सुबह तक जारी रहेगा, जिसके चलते बाजार में ग्राहकी परवान पर रहेगी। वहीं 22 को दीपोत्सव पर्व का आगाज धनतेरस से होगा। इसके अगले दिन रविवार को 23 अक्टूबर को भी त्रयोदशी तिथि कुछ समय तक रहने से आमजन को खरीदारी के लिए दो दिन का समय मिलेगा। बाजारों में पुष्य नक्षत्र और धनतेरस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कारोबारी इस दीपावली तक 1000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगा रहे हैं। दीपावली के लिए शहर के बाजार सज गए हैं। लोग घरों का रंग-रोगन कराने के बाद सजावटी सामग्री व घरों के लिए फर्नीचर खरीद रहे हैं। घरों के पर्दे बदल रहे हैं। टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स सामग्री खरीद रहे हैं। इससे बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। अगले सप्ताह से दीपोत्सव का आगाज होगा। इससे पूर्व ही बाजार में पर्व की रंगत देखते ही बन रही है। बाजारों में साज-सज्जा के साथ ही रोशनी के पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img