Home Uttar Pradesh News Shamli सेंटरिंग के किराए में दोगुणी वृद्धि पर राजमिस्त्री लामबंद

सेंटरिंग के किराए में दोगुणी वृद्धि पर राजमिस्त्री लामबंद

0
सेंटरिंग के किराए में दोगुणी वृद्धि पर राजमिस्त्री लामबंद
  • राज मिस्त्रियों ने भी मजदूरी बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: रविवार की सुबह नववर्ष पर कस्बे के ऊन रोड पर क्षेत्र के राज मिस्त्रियों ने एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमे बढ़ती मंहगाई के चलते मकान बनाने में गाटर, चाल्ली, बल्ली एवं लगने वाली सैटरिंग के किराए में व्यापारियों द्वारा दोगुनी का विरोध किया।

अचानक दोगुणी वृद्धि करने से ठेकेदार मिस्त्रयों के वर्तमान में चल रहे काम में हानि हो रही है। जिससे बचने के लिए राज मिस्त्रियों ने व्यापारियों से किराया कम करने एवं राज मिस्त्रियों की मजदूरी बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों ने समस्या का समाधान करने के लिए राज मिस्त्रियों से समय मांगा। राज मिस्त्री महमूद ने मीटिंग का संचालन किया।

मीटिंग में इस्तयाक, इरफान, समीम, देवेंद्र, सुंदर, कल्लू, मेकपाल, सुदेश, साबिर, आमिर, गुलनवाज, नवाब, जमील, मनोज, अरुण, अक्षय, लोकेश, जाहिद, भारत, सहित सैकड़ों राज मिस्त्री मौजूद रहे।