जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा नशीले पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान में चौसाना चौकी प्रभारी सचिन पुनिया द्वारा टीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को अपना नाम राशिद पुत्र यामीन निवासी गांव जिजौला थाना बताया है। पुलिस ने राशिद के कब्जे से आठ किग्रा नशीला पदार्थ डोडा-पोस्त चूर्ण बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने तस्कर राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया चौसाना में डोडो-पोस्त चूर्ण के साथ राशिद को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गई है।

