Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

गणित का सूत्र

एक राजा ने सुंदर महल बनवाया और मुख्य द्वार पर गणित का एक सूत्र लिखवाया। राजा ने अपने राज्य में घोषणा कर दी कि इस सूत्र के हल होते ही ये द्वार खुल जाएगा और जो व्यक्ति ये सूत्र हल करके द्वार खोलेगा मैं उसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करुंगा। किसी को भी वह सूत्र समझ नहीं आ रहा था। जैसे-जैसे ये बात अन्य राज्यों तक पहुंची तो वहां से भी बड़े-बड़े गणितज्ञ ये सूत्र हल करने के लिए वहां पहुंच गए। कुछ गणितज्ञ तो अपने साथ गणित की कई किताबें भी लेकर पहुंचे। बहुत कोशिशें की, लेकिन वे भी ये सूत्र हल नहीं कर सके। वहीं एक साधारण सा गरीब लड़का भी ये सब देख रहा था। उसने सोचा कि वह भी इस सूत्र को हल करने की कोशिश करेगा। वह लड़का कुछ देर ध्यान में बैठा और आंखें खोलकर दरवाजे की ओर बढ़ने लगा। उसने दरवाजे को हाथ लगाया तो दरवाजा तुरंत ही खुल गया। ये देखकर सभी लोग हैरान हो गए। राजा ने उस लड़के से पूछा कि तुमने ये कैसे कर दिया? लड़के ने बताया जब में ध्यान में बैठा तो मेरे अंतर्मन से आवाज आई कि पहले ये जांच कर लेनी चाहिए कि ये सूत्र सही है भी या नहीं। इसके बाद इसे हल करने की सोचना। मैंने मन की बात मानी। सूत्र के साथ दरवाजे का संबंध जानने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया और ये दरवाजा खुल गया। इससे ये साबित हो गया कि सूत्र और दरवाजे में कोई संबंध नहीं था। वह कोई सूत्र था ही नहीं, उसे हल करने की जरूरत ही नहीं थी। ये तो छोटी सी समस्या थी, सभी ने अपने विचारों से इसे बहुत बड़ा और कठिन बना लिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img