जनवाणी संवाददाता
मेरठ: सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस द्वितीय, तृतीय प्रथम, तृतीय वर्ष पाठ्यक्रमों की संस्थागत एवं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं पांच अप्रैल से शुरु होगी। यह जानकारी विवि प्रशासन ने मंगलवार को वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दी।
विवि प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली सुबह दस बजे से एक बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे के तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी और विवि से संबधित कॉलेजों में संचालित बीडीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ रेगूलर व सप्लीमेंट्री परीक्षाएं भी पांच अप्रैल से ही शुरु होगी।
विवि द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षाएं पांच अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
18 से भरे जाएगे स्ववित्त पोषित योजनांतवृत परीक्षा फार्म
सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में संचालित स्ववित्त पोषित योजनातंर्गत संचालित वार्षिक प्रणाली के परीक्षा फार्म 18 मार्च से भरे जाएंगे। विवि प्रशासन द्वारा वेबसाइट पर जारी नोटिफेशन के अनुसार बीएफए, बीएससी, बॉयोटैक्नोलोजी, बीएससी हॉनर्स, बॉयोटैक्नलोजी बीएससी, माइक्रोबॉलोजी, बीएससी हॉनर्स, माईक्रबॉयोलोजी, बीए-बीएड, बीआइीडी, बीपीटी, बीओटी, बीएमएलटी, बीएमबीआरडीआईटी सहित बीएमएम बीएससी नर्सिग पोस्ट, बेसिक इन नर्सिग, एमपीटी, एमओटी, एमएससी नर्सिग पाठ्यक्रमों की सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा एवं बैक पेपर भूतपूर्व परीक्षाओं में निम्नलिखित बिंदुओं में अर्ह विद्यार्थियों को ही सम्मलित किया जाएंगा। ऐसे में विद्यार्थी नियमों का अध्ययन करने के पश्चात ही फार्म भरे।
जिसका विवरण विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वहीं, परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च एवं भरे हुए फार्मो को विद्यार्थी द्वारा संस्थान में जमा क रने की अंतिम तिथि एक अप्रैल तथा छात्रों द्वारा जमा किए गए फार्मो को कॉलेज प्रशासन द्वारा विवि परीक्षा विभाग में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी वेबसाइट का अध्ययन करें।

