Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

लखनऊ मंडल में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 236वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बुधवार को उत्तर रेलवे के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 236 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक ,उत्तर रेलवे, लखनऊ सुरेश कुमार सपरा द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की वार्ता तंत्र का आयोजन नियमित तौर पर किये जाने का प्रावधान है, जिसका उद्देश्य प्रशासन एवं यूनियन के आपसी सहयोग के द्वारा कर्मचारी मुददों के त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में कार्यान्वित की जानेवाली योजनाओं तथा कार्यप्रणाली से यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत कराया ,साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के हितों हेतु रेल प्रशासन द्वारा उठाये गए कदमों से भी अवगत कराया।

आज की इस बैठक में यूनियन द्वारा मंडलीय स्थाई वार्ता तंत्र में विभिन्न मुददों पर चर्चा हुई जिसमे प्रमुख रूप से सेवा निवृत कर्मचारियों /मृतक कर्मचारियों के आश्रितों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करना, रेलवे कॉलोनियों एवं आवासों की साफ़ सफाई के सम्बन्ध में, कर्मचारियों को निर्धरित समय पर पदोन्नति के सम्बन्ध में, विकलांग कर्मचारियों को पदोन्नति के मामले में अतिरिक्त लाभ दिए जाने के सम्बन्ध में एवं कर्मचारियों को उत्तम श्रेणी की चिकित्सकीय सुविधाएँ प्रदान करने तथा अनुकम्पा के आधार की जाने वाली नियुक्तियों के मामलों को यथाशीघ्र निपटाने सहित अनेक विषयो पर चर्चा हुई एवं रेल मंत्रालय द्वारा स्थाई वार्ता तंत्र के अतिरिक्त आयोजित की जाने वाली अन्य विभिन्न प्रकार की कर्मचारी हित एवं कल्याण संबंधी बैठकों एवं मीटिंगों को क्रमबद्ध रूप से नियमित तौर पर निर्धारित समयावधि में आयोजित करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया एवं प्रशासन द्वारा इस विषय में नियमानुसार एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया Iइस स्थाई वार्ता तंत्र में अपर मंडल रेल प्रबंधकों सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष,नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष, विभूति मिश्रा,मंडल मंत्री आर. के.पाण्डेय सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img