Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मोदीपुरम और बागपत रोड पर गरजी मेडा की जेसीबी

  • शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण, घंटों चला जमकर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मोदीपुरम और बागपत रोड पर शनिवार को मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) के प्रवर्तन दल ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मेडा के जोनल अधिकारी अर्पित यादव शनिवार की सुबह प्रवर्तन दल की टीम लेकर मोदीपुरम की अर्पित एन्क्लेव कालोनी पहुंचे। उनके साथ मेडा का प्रवर्तन दल व जेसीबी की पूरी यूनिट व स्टाफ देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। अर्पित यादव ने बताया कि अर्पित एन्क्लेव अवैध कालोनी अवैध कालोनी है। अवैध कालोनी काटने वालों को कई नोटिस दिए जा चुके हैं। उनको कई बार मना भी किया लेकिन वह बाज नहीं आए।

जिसके बाद मेडा वीसी के आदेश पर अर्पित एन्क्लेव में आज जेसीबी ने गरजी। इस दौरान जेसीबी की मदद से इस अवैध कालोनी के कई निर्माण भी ध्वस्त कर दिए गए। लोगों ने कार्रवाई का जबरदस्त विरोध किया। इसके अलावा बागपत रोड पर भी ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। यहां भी मेडा की टीम को लोगों के कड़ विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कालोनी काटी जा रही थी तब तो अफसर चुप रहे। अब जब यहां पर लोगों ने परिवार बसा लिए हैं। घर बना लिए है तो मेडा अफसरों को कार्रवाई की याद आयी है।

बेकाबू डंपर ने वैगनआर में मारी टक्कर, दूर तक घसीटी

सरधना: शुक्रवार की रात कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर मिट्टी से भरे बेकाबू डंपर ने एक वैगनआर कार में टक्कर मार दी। डंपर गाड़ी को दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दौराला थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी मोहित कुमार पुत्र सतबीर शुक्रवार को अपनी वैगनआर कार में सवार होकर किसी काम से जानी गया था। रात को वह गाड़ी से वापस कैली लौट रहा था। इस दौरान वह जैसे ही कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर पहुंचा तो सामने से तेज गति पर आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।

डंपर गाड़ी को दूर तक घसीटता हुआ लेकर गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते पटरी पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। साथ ही गाड़ी को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

कमरानवाबान में शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

सरधना: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कमरानवाबान मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई। बता दें कि करीब एक माह पूर्व कमरानवाबान मोहल्ले में उल्टी दस्त की बीमारी फैल गई थी। लोगों का कहना था कि दूषित पानी के सेवन से बीमारी फैल रही है। जिसके चलते नगर पालिका ने वहां लगे सबमर्सिबल को बंद करा दिया था। उसके बदले दूसरा सबमर्सिबल लगवाया गया था। सबमर्सिबल लगने के बाद उसके पानी के सैंपल बायोलोजिकल जांच के लिए भेजे गए थे। एक दिन पूर्व पानी की रिपोर्ट सामान्य आई।

इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका ने शनिवार को सबमर्सिबल से बस्ती में टंकी की पाइप लाइन में जलापूर्ति शुरू करा दी। आगा ऐनुद्दीन शाह, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, सभासद हाशिम मलिक आदि जिम्मेदार लोगों ने बटन दबाकर सप्लाई शुरू की। पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली। अब तक यहां के लोग टैंकरों के सहारे जिंदगी गुजार रहे थे। एक महीने के लंबे इंतजार के बाद पानी शुरू हुआ तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img