- जनवाणी से मामले को प्रमुखता से उठाया तो खुली मेडिकल प्रशासन की आंख
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोरोना काल में जब संक्रमण फैलने से सैकड़ों लोगों की मौत हो रही थी, अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए बेड कम पड़ने लगे थे। ऐसे में इन कर्मचारियों ने लाल बिल्डिंग के पीछे एक स्थान पर कचरा जमा कर दिया था। जिसे तीन साल बाद भी साफ नहीं कराया गया। जनवाणी ने जब यह खबर प्रमुखता से उठाई तो उसी दिन मेडिकल प्रशासन ने कचरा साफ करा दिया। आखिरकार एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन की नींद टूटी और लाल बिल्डिंग के पीछे प्रशासन ने सफाई कर्मियों से तीन साल से पड़े कोविड काल के कचरे को साफ करा दिया। इस कचरे की वजह से बीमारियां फैलने का भी खतरा था, लेकिन किसी की नजर इसपर नहीं पड़ रही थी।
वहीं, मेडिकल के छात्रों ने भी बुधवार को प्रशासनिक भवन के सामने कोविड के तीन साल पुराने कचरे को नहीं उठाए जाने पर जमकर हंगामा किया। साथ ही परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी को लेकर भी प्रदर्शन किया गया। छात्रों का कहना था कि इस समय पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित वार्डों और ओपीडी में जानवर घूमते हैं। कोविड का कचरा अभी तक साफ नहीं हुआ है। जिससे उन पर बीमार होने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद मेडिकल प्रशासन ने पूरे परिसर में सफाई अभियान चलाकर गंदगी से निजात दिलाई।
बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से राहत नहीं
मोदीपुरम: चार जुलाई तक बारिश होने की संभावना थी, लेकिन बारिश हल्की फुल्की हुई। जिसके चलते मौसम अच्छा बना रहा है, लेकिन मौसम में उमस बनी हुई है। अब भी मौसम में गर्मी का अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। अभी मौसम वैज्ञानिक अभी बारिश अच्छी होना बता रहा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 92 व न्यूनतम आर्द्रता 86 दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अभी बारिश होने की उम्मीद जताई है।

