Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मेरठ जिले की भाजपा ने घोषित किए सभी उम्मीदवारों की सूची

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: आज रविवार को भाजपा ने जिले की सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों का ऐलान हो गया है। प्रदेश कार्यालय के सूत्रों ने बताया आज ही देर सबेर मेयर कैंडिडेट की भी घोषणा कर दी जाएगी।

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अभी फिलहाल 68 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि मेरठ नगर निगम में कुल 90 वार्ड हैं। भाजपा ने सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पर मंजूलता जैन और मवाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अखिल कुमार कौशिक को उतारा है। नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अब तक जारी प्रत्याशियों की सूची में मेरठ में पहली मुस्लिम प्रत्याशी नगर पंचायत किठौर की मुमताज और सिवालखास से रशीदा बेगम हैं।

वार्ड नंगर 1 से 20 तक भाजपा के पार्षद प्रत्याशी

नई बस्ती लल्लापुरा से रितिका, मलियाना से हीरालाल प्रजापति, भगवतपुरा से अरुण मचल, शेरगढ़ी से सुमति मिश्रा, शिवलोकपुरी से राजू कुमार वर्मा, मोहकमपुर से नरेश प्रधान, सोफीपुर से अजीत सिंह, लिसाड़ी से अमरीश चपराना, कासमपुर से रितु सोनकर, काशी से विमला, शिवपुरम से नरेश कुमार कश्यप, सोभापुर से सुमित कुमार बैरागी, जयभीम नगर से विनय कसाना, जाग्रित बिहार सेक्टर 8 से अराधना सिंह, मुलतान नगर से कविता राही, अजंत कालोनी से डॉ. अनुराधा, अब्दुल्लापुर से रघुवीर सिंह जाटव, सरायकाजी से रविंद्र सिंह, दायमपुर से आशुतोष मलिक, कसेरुखेड़ा से शालू यादव को प्रत्याशी बनाया है।

वार्ड नंबर 21 से 40 तक भाजपा के पार्षद प्रत्याशी

तुलसी कालोनी से बबीता खन्ना, गोलाबढ़ से रमेश गोलाबढ़, सुभाषपुरी से शैलेंद्र वाल्मीकि, कसेरु बक्सर से आनंद कुमार जाटव, अनपूनगर फाजलपुर से अशोक कुमार कनोजिया, तेजगढ़ी से सतपाल, पल्लवपुरम फेज 13 से रविंद्र जाटव, रिठानी से रामवीर, सुभाष नगर से पवन चौधरी वर्तमान पार्षद, मोदीपुर से निरंजन सिंह, शताब्दीनगर से प्रमोद दीक्षित, सिविल लाइन से मालविका नागदेव निर्वतमान पार्षद ललित नागदेव की पत्नी हैं, काजीपुर से साधना अग्रवाल, शिवशिक्त नगर से राजकुमार मांगलिक, हाफीजाबाद मेवला से पूनम गुप्ता, बुढेरा जाहिदपुर से नरेश कुमार हरित, गंगानगर से दीपिका शर्मा, खडौली से रेनू सैनी, ब्रहमपुरी वेस्ट से राजीव गुप्ता, जटौली से अचला सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वार्ड नंबर 41 से 78 तक भाजपा के पार्षद प्रत्याशी

नंगलातासी से सीमा प्रजापति, जैन नगर से रोहित जैन, ब्रहमपुरी ईस्ट शिवम गुप्ता, मोहनपुरी उत्तम सैनी, जाग्रति बिहार सेक्टर 3 से दिग्विजय सिंह, यादगारपुर हर्षपल सिंह, शाहपीर गेट कुलदीप वाल्मीकि, माधवपुरम दीपक वर्मा, पूर्वा महावीर कोमल लोधी, नंगलाबट्‌टू संजय सैनी, साबुन गोदाम राजेंद्र उपाध्याय, भोपाल सिंह रोड से अजय चंद्रा, शास्त्रीनगर स्कीम 7 से भावना शर्मा, पूर्वा इलाही बक्श से भरतवीर सेनी, फतेहउल्लापुर से गुलशन, प्रहलाद नगर से अभिनव अरोड़ा, पल्लवपुरम फेस 2 से विक्रांत ढाका, सूरजकुंड फेस 2 से अंशुल गुप्ता, जयदेवी नगर से प्रवीण अरोड़ा, फूलबाग कालोनी से रेखा, शास्त्रीनगर एल 2 से वीरेंद्र शर्मा, इंद्रनगर से अनिल वर्मा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से अनुज वशिष्ट, उत्तरी पटेल नगर थापर नगर सुनीता प्रजापति, कैलाशपुरी मीनल गौतम, सरायलाल दास से पंकज गोयल और स्वामीपाड़ा से संदीप गोयल को प्रत्याशी बनाया है।

मेरठ जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

  1. करनावल- सतीश कुमार

  2. परीक्षितगढ़- सचिन अग्रवाल

  3. लावड़- अर्चना सैनी

  4. हस्तिनापुर- सुधा देवी

  5. सिवालखास- रशीदा बेगम

  6. बहसूमा- सचिन कुमार

  7. खरखौदा- राजकुमार त्यागी

  8. दौराला- अंजू गुप्ता

  9. फलावदा- अशोक सेनी

  10. शाहजहांपुर- नवनीत कुमार अग्रवाल

  11. किठौर- मुमताज

  12. खिबाई- मीरा चौहान

  13. हर्रा- रामभूल चौहान

यहां देखें वार्डवार पार्षद प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

66 6 scaled

65 4

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img