Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मेरठ-करनाल हाइवे: नहीं लगे स्ट्रीट लाइट पोल

  • कंकरखेड़ा की मुख्य सड़क पर रात में रहता है गुप अंधेरा

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मेरठ-करनाल मार्ग पर अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है। बाइपास से लेकर शिवचौक तक डिवाइडर तो बन गया, लेकिन कहीं भी स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे नहीं लगाये गए। टोल लेने की पूरी तैयारी चल रही हैं। बागपत रोड पर स्ट्रीट लाइट लग चुकी हैं, लेकिन कंकरखेड़ा ऐसा क्षेत्र हैं, जहां स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे (पोल) नहीं लगाये गए हैं। एनएचएआई टोल वसूलने के लिए तो पूरी तैयारी कर रहा हैं, लेकिन सुविधा अधूरी हैं।

कंकरखेड़ा में डिवाइडर पर पोल के साथ स्ट्रीट लाइट लगनी चाहिए, लेकिन यहां तो अभी तक इसकी शुरूआत नहीं हुई हैं। जनप्रतिनिधि भी इसका मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। उधर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल का कहना है कि एनएचएआई के अफसरों से कंकरखेड़ा में स्ट्रीट लाइट डिवाइडर पर लगाने की मांग की जाएगी। हालांकि एनएचएआई ने बाइपास से सरधना की तरफ आबादी क्षेत्र में डिवाइडर पर खंभे (पोल) लगाकर स्ट्रीट लाइट लगा दी हैं, लेकिन शहर की तरफ स्ट्रीट लाइट के कोई इंतजाम नहीं हैं।

07 2

ये वीआईपी क्षेत्र हैं। देखा जाए तो शहर का कंकरखेड़ा बाइपास एक एंट्री प्वांइट हैं, लेकिन इसका भी सौंदर्यीकरण एनएचएआई की तरफ से नहीं किया गया। नहीं लगता कि शहर का एंट्री प्वांइट इतना खराब हो सकता हैं। गुफा की तरह से शहर में एंट्री की जाती हैं। सौंदर्यीकरण के स्तर पर कोई काम यहां नहीं हुआ। कहीं पर डिवाइडर कट नहीं तो बाइपास से कस्बा पुलिस चौकी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगी। जिस कारण हाइवे पर रात के समय अंधेरा रहता है।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया को टोल वसूलने की जल्दबाजी तो लगी है, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए और कार्य पूरा करने में कोई जल्दबाजी नहीं हैं। हाइवे पर टोल शुरू होते ही लोगों की जेब पर भारी झटका लगने वाला है। मेरठ से करनाल तक नेशनल हाइवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया राज्य मार्ग बना रहा है।

निर्माण कार्य करने के दौरान राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल निर्माण कार्य के दौरान कई जगह से रास्ते पूरी तरह टूटे पड़े थे। जिन पर वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते थे। नंगलाताशी के सामने डिवाइडर रोड पर अधिकतर लोग हादसे का शिकार काफी समय तक होते रहे। कई जगह निर्माण कार्य अब भी पूरा नहीं है। कंकरखेड़ा में कस्बा पुलिस चौकी से और एनएच-58 के फ्लाईओवर तक अभी तक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं।

08 2

जिससे यातायात राहगीरों को प्रकाश व्यवस्था की सुविधा दी जा सके। अभी रात के समय यहां पर अंधेरा छाया रहता है। प्रकाश व्यवस्था के लिए भी खंभे नहीं लगे, लेकिन लोगों से टोल वसूलने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस समय लोगों की जेब पर भारी टोल डालने की तो जल्दबाजी शुरू हो गई है, लेकिन निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं है।

पांच दुकानों पर मेडा का एक्शन

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) इंजीनियरों की टीम ने बुधवार को एनएच-58 ग्रीन वर्ज में बनाए गए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रीन वर्ज में पहले दिन की कार्रवाई एमआईटी कॉलेज के पास बनाई गई पांच दुकानों पर कार्रवाई की। यहां प्राधिकरण ने पूर्व चलाकर पांचों दुकान को ध्वस्त कर दिया। यहां पर 150 वर्ग मीटर में भूतल, प्रथम तल पर आवासीय क्षेत्र में दुकानों का निर्माण कार्य किया गया था।

इस पर प्राधिकरण द्वारा पहले सील की कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बाद भी अवैध निर्माण करता नहीं रुके तथा निर्माण करते रहे। इसके बाद ही प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को पुलिस को साथ में लेकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान थोड़ा विरोध हुआ, लेकिन पुलिस ने भीड़ को हटा दिया। इसके बाद भी निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। एक-एक कर पांचों दुकानों ध्वस्त कर दिया। ये दुकान किसान टोनी की बतायी गयी हैं।

प्राधिकरण इंजीनियरों की टीम ने ही ये अवैध निर्माण कराया था, जिसे आज गिरा दिया गया। इसी तरह से ग्रीन वर्ज में दो दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण हैं, जिनको चिन्हित कर ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा रहा हैं। तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बाद जिन होटल व ढाबों पर कट के निशान लगाये गए थे, उनको ध्वस्त किया जाएगा। ये अभियान गुरुवार को भी चलेगा। जब तब चलेगा, तब तक ग्रीन वर्ज में अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img