Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Meerut News: ट्रक और बाइक की टक्कर में मां और 6 महीने के बच्चे की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार सुबह परतापुर के दिल्ली देहरादून हाईवे के पुल पर बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार 24 वर्षीय अन्नू और 6 महीने के नवजात बच्चे केशव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि लगभग 2 वर्ष पहले कंकरखेड़ा के रहने वाली महिला अनु की शादी थाना निवाड़ी के सारा गांव के रहने वाले एक युवक से हुई थी। वहीं, आज यानि सोमवार सुबह वह अपने ससुर महेंद्र और 6 महीने के बच्चे के साथ अपने मायके कंकरखेड़ा से सारा गांव की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

जिसमें बाइक चालक महेंद्र घायल हो गया और 24 वर्षीय अनु सहित 6 महीने के बच्चे केशव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रक को भी अपने हिरासत में ले लिया। जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच पड़ताल जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img