Home Uttar Pradesh News Meerut मेरठ सिवाल खास विधानसभा: बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा की बगावत

मेरठ सिवाल खास विधानसभा: बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा की बगावत

0
मेरठ सिवाल खास विधानसभा: बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा की बगावत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के घोषित प्रत्याशी मनिंदर पाल बाहरी हैं उनका भाजपा कार्यकर्ता बायकॉट करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना रविवार की सुबह शुरू हुआ जो शाम तक चला। धरना देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सिवाल खास क्षेत्र से ही पार्टी हाईकमान उन्हें प्रत्याशी दे जिसका तन मन धन से कार्यकर्ता चुनाव लड़ आएंगे लेकिन बाहरी प्रत्याशी का बायकाट करने का भी ऐलान कर दिया।

उधर, जोगी समाज के लोगों ने एक रेस्टोरेंट में मीटिंग की तथा कहा कि खतौली और चरथावल में जोगी समाज को भाजपा ने टिकट नहीं दिया, जिसके चलते जोगी समाज के लोगों ने भाजपा के खिलाफ बगावत का झंडा उठा लिया है। जोगी समाज के लोगों का कहना है कि खतौली और चरथावल में समाज के लोगों को भाजपा से टिकट चाहिए अन्यथा 5 फरवरी को पश्चिमी यूपी में जोगी समाज भाजपा के खिलाफ मुहिम चलाकर बायकाट करेगा।