Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

मेरठ के प्रोजेक्ट हेड का शव 10 दिन बाद गंगा से बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: अपने 35 साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आए मेरठ स्थित एक कंपनी में प्रोजेक्ट हेड अंकुर गोयल 12 मई को शिवपुरी के समीप गंगा में डूब गए थे। उनका शव 10 दिन बाद गंगा बैराज जलाशय से बरामद किया गया है। परीजनों ने शव की पहचान की है।

गौरतलब है कि अंकुर गोयल 40 वर्ष पुत्र सुभाषचंद्र निवासी 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर वीर नगर, मेरठ सिटी, जो कि नौकल सिस्टम कंपनी मेरठ में प्रोजैक्ट हेड थे, अपनी कंपनी के 35 लोगो के साथ होटल ग्रैंड शिवा में रुके थे। 12 मई को अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ प्रातः गंगा किनारे आए थे, नहाने के दौरान शिवपुरी में अंकुर गोयल नदी के बहाव में आ गये, जिन्हें बचाने का प्रयास उनके ही साथी अक्षय द्वारा किया गया।

तब तक अंकुर काफी आगे रिटन टू सेंडर रैपिड तक बह चुका था। सूचना पाकर उनके परिवार वाले यहां पहुंच गए थे। एसडीआरएफ की ओर से गंगा में उनकी निरंतर तलाश की जा रही थी। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि बुधवार की दोपहर बैराज जलाशय में एक शव बरामद किया गया। जिनकी पहचान अंकुर गोयल के रूप में की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img