Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

महिला आयोग की सदस्या ने महिलाओं की समस्याओं का किया निस्तारण

  • महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने कहा, महिलाएं हर मुसीबत का मुकाबला साहस से करें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती राखी त्यागी द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निराकरण कराते हुये कहा कि महिलाएं हर मुसीबत का मुकाबला निडरता व साहस से करें, सरकार व आयोग उनके साथ है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता हेतु आयोग द्वारा व्हाटस ऐप नम्बर 06306511708 जारी किया गया है। इस अवसर पर सदस्या के सम्मुख 17 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी। सभी का निस्तारण कर दिया गया।

सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई करते हुए सदस्या श्रीमती राखी त्यागी ने कहा कि महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु महिला आयोग का गठन किया गया है। उन्होने महिलाओं से कहा कि वह सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टाॅप सेन्टर की मदद लें। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह

यह सुनिश्चित करें कि महिलाएं न्याय व मदद पाने के लिये इधर उधर न भटके। जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता दिलाने, घरेलू हिंसा, तीन तलाक व पति द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत सहित कुल 17 शिकायते आयी। सभी का निस्तारण कर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली अरविन्द चैरसिया, डीपीओ एस कन्नौजिया, वन स्टाॅप सेन्टर की सेन्टर मैनेजर आरती सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img