Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

संविदा सफाईकर्मियों को नियमित करने की मांग को ज्ञापन

  • स्वायत शासन सफाई कर्मचारी महासंघ की मीटिंग हुई

जनवाणी संवाददाता |

शामली: स्वायत शासन सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को मुआवजा करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी को सौंपा।

नगर पालिका परिषद शामली के सभागार में स्वायत शासन सफाई कर्मचारी महासंघ शामली यूनिट की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सफाईकर्मियों समेत महासंघ के जुडे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।

महासंघ के जिलाध्यक्ष नरेश महरोलिया ने सभा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र सिंह की गैरमौजूदगी में सफाई एवं खादय निरीक्षक आदेश सैनी को सौंपा। नरेश महरोलिया ने बताया कि ज्ञापन में संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों का मुआवजा करने समेत विभिन्न शामिल रही।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश महरोलिया, उपाध्यक्ष जितेंद्र टांक, मुख्य सलाहकार प्रदीप टांक मायूस, देवेंद्र ढींगान, देवेंद्र बिरला, बॉबी डुमराव, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार समेत यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img